11 सितंबर शुक्रवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य ने क्या है..

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। दिन वाक़ई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।*
उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पीपल में पानी देना और उसकी जड़ में दीया जलाना शुभ है।
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।
*
उपाय :- शराब का पूर्णतः त्याग करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। दोस्त आपको तारीफ़ से सराबोर कर देंगे, क्योंकि आप बहुत कठिन काम पूरा करने में क़ामयाब रहेंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।
*
उपाय :- आर्थिक स्थिHति को अच्छा करने के लिए नियमित गायत्री मन्त्र व गायत्री चालीसा पढ़ें।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।उपाय :- काले व सफेद तिल बराबर मात्रा में लेकर चितकबरे कपड़े में बांधकर अपने पास रखने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।
*
उपाय :- श्री दुर्गा कवच का पाठ करना लव लाइफ के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।
*
उपाय :- पीले रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस पानी का सेवन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।
*
उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में तरक्की के लिए अपने इष्टदेव की चाँदी से निर्मित मूर्ति की पूजा करें।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।
*
उपाय :- काले-सफेद तिल आटे में मिलाकर उसकी गोलियां मछलियों में डालने से सेहत अच्छी रहेगी।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।रुपये-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएँ तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
*
उपाय :- हल्दी गाँठ, केसर, पीला चन्दन, पीली दाल का अधिक सेवन करने से हेल्थ बेहतर बनेगी।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।
*
उपाय :- काली गाय की सेवा करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। आज आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंग जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।उपाय :- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए चाँदी के बर्तन में दही खाएं।
*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।_*
उपाय :- लाल रंग के वस्त्र अधिक धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ.
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 11 सितंबर 2026
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – भाद्रपद
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अमावस्या सुबह 08:56 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 01:16 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
🌤️ योग – साध्य शाम 05:02 तक तत्पश्चात शुभ
🌤️राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:35 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:35
🌤️ सूर्यास्त – 06:04
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- भाद्रपद अमावस्या,कुशोत्पाटिनी अमावस्या,अमावस्यांत श्रावण मास समाप्त
विशेष- अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
👉🏻 भाद्रअमावस्या पर जरूर करे 1 कार्य परिवार रहेगा सुरक्षित,समृद्धि मे होगी वृद्धिपित्र दोष निवारण होगा⤵️

🌷 सौ गुना फलदायी “शिवा चतुर्थी” 🌷
14 सितम्बर 2026 सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है ।
🙏🏻 भविष्य पुराण के अनुसार ‘भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है | इस दिन किये गये स्नान, दान, उपवास, जप आदि सत्कर्म सौ गुना हो जाते हैं |
👩🏼 इस दिन जो स्री अपने सास-ससुर को गुड़ के तथा नमकीन पुए खिलाती है वह सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या को विशेषरूप से यह व्रत करना चाहिए |’
👉🏻 11 सितम्बर को यह वस्तु इस मंत्र को बोलकर अवश्य लाए वर्ष भर करेगी कार्य⤵️
🌷 गणेश चतुर्थी 🌷 🙏🏻 ( ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करने और गुड़मिश्रित जल से गणेशजी को स्नान कराने एवं दूर्वा व सिंदूर की आहुति देने से विघ्न-निवारण होता है तथा मेधाशक्ति बढ़ती है | )

🌷 गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन कलंक निवारण के उपाय
इस वर्ष – 14 सितम्बर 2026 सोमवार को चंद्र दर्शन निषेध चन्द्रास्त : रात्रि 08:53
🙏🏻 भारतीय शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन निषेध माना गया है इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति को एक साल में मिथ्या कलंक लगता है। भगवान श्री कृष्ण को भी चंद्र दर्शन का मिथ्या कलंक लगने के प्रमाण हमारे शास्त्रों में विस्तार से वर्णित है।
🌷 भाद्रशुक्लचतुथ्र्यायो ज्ञानतोऽज्ञानतोऽपिवा।
अभिशापीभवेच्चन्द्रदर्शनाद्भृशदु:खभाग्॥
🙏🏻 अर्थातः जो जानबूझ कर अथवा अनजाने में ही भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्रमा का दर्शन करेगा, वह अभिशप्त होगा। उसे9 बहुत दुःख उठाना पडेगा।
🙏🏻 गणेश पुराण के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा देख लेने पर कलंक अवश्य लगता है। ऐसा गणेश जी का वचन है।
🙏🏻 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन न करें यदि भूल से चंद्र दर्शन हो जाये तो उसके निवारण के निमित्त श्रीमद्‌भागवत के १०वें स्कंध, ५६-५७वें अध्याय में उल्लेखित स्यमंतक मणि की चोरी कि कथा का श्रवण करना लाभकारक है। जिससेे चंद्रमा के दर्शन से होने वाले मिथ्या कलंक का ज्यादा खतरा नहीं होगा।
🌷 चंद्र-दर्शन दोष निवारण हेतु मंत्र 🌷
🙏🏻 यदि अनिच्छा से चंद्र-दर्शन हो जाये तो व्यक्ति को निम्न मंत्र से पवित्र किया हुआ जल ग्रहण करना चाहिये। मंत्र का २१, ५४ या १०८ बार जप करें । ऐसा करने से वह तत्काल शुद्ध हो निष्कलंक बना रहता है। मंत्र निम्न है।
🌷 सिंहः प्रसेनमवधीत्‌ , सिंहो जाम्बवता हतः।
सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः ॥
🙏🏻 अर्थात: सुंदर सलोने कुमार! इस मणि के लिये सिंह ने प्रसेन को मारा है और जाम्बवान ने उस सिंह का संहार किया है, अतः तुम रोओ मत। अब इस स्यमंतक मणि पर तुम्हारा ही अधिकार है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, अध्यायः ७८)
🙏🏻 चौथ के चन्द्रदर्शन से कलंक लगता है | इस मंत्र-प्रयोग अथवा स्यमन्तक मणि कथा के वचन या श्रवण से उसका प्रभाव कम हो जाता है |
~ पंचांग ~
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *