राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को किया सम्मानित

खूंटी (झारखंड):शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस वर्ष देश के 48 शिक्षकों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया, जिसमें झारखंड राज्य से धनबाद के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य भी शामिल रहीं।राष्ट्रपति ने मुनमुन भट्टाचार्य को प्रशस्ति पत्र, शाल और 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सममानित किया।सीमित संसाधनों के बीच मुनमुन भट्टाचार्य ने नवाचार और लगातार प्रयासों के जरिए विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया। उनके प्रयासों से विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।इस सम्मान पर अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन घोष, समाजसेवी डॉ डीएन तिवारी, विश्व बांग्ला हिंदी संगम परिषद के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष, सुधांशु दत्ता सहित अन्य ने शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *