अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की समीक्षा बैठक
रांची: ग्रीन गार्डन, ओरमांझी, आनंदी में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में अभी तक हुए सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिसमें विशेष रूप से सदस्यता अभियान, कार्यकारिणी का गठन एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद सोनी ने की।
बैठक में विशेष रूप से प्रदेश सलाहकार धर्मेंद्र कुमार टाटा से चलकर आए और संगठन हित में विस्तृत कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।
साथ ही सलाहकार नंदलाल साहू , लक्ष्मी नारायण स्वर्णकार , प्रदेश महामंत्री विनोद वर्मा, मनोज कुमार सोनी , कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद , मंत्री दिगंबर प्रसाद, दिनेश प्रसाद , संगठन मंत्री *राजेश कुमार साहू , रांची महानगर अध्यक्ष पंकज प्रसाद, महानगर महामंत्री त्रिभुवन प्रसाद , मंत्री अजय कुमार, पिंटू राम, बालक, दिनेश प्रसाद , उमेश प्रसाद, राजकुमार , विजय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



