बिहार के सहरसा में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET UG परीक्षा पास कर मिसाल कायम की
पटना : बिहार के एक परिवार के तीन बच्चों ने एक साथ नीट यूजी परीक्षा पास करके मिसाल कायम की है. सहरसा की इस इंस्पायरिंग कहानी ने एक बार फिर साबित किया है कि पक्का इरादा, डिस्पिलन और कड़ी मेहनत से आर्थिक तंगी जैसी बाधाएं भी रास्ता नहीं रोक पाती हैं. एक सामान्य से परिवार के तीन भाई-बहनों ने नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल की है. ये लोग कोटा या दिल्ली में महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते थे. लेकिन उन्होंने दिखाया कि कम रिसोर्स सफलता के रास्ते में नहीं आ सकते.
रजनीश कुमार, प्रहलाद कुमार और उनकी बहन साक्षी की सफलता पूरे सहरसा जिले में चर्चा का विषय बन गई है. सबसे बड़ी बात यह कि उन्होंने नीट यूजी जैसी परीक्षा की तैयारी अपने होम टाउन में रहकर की.
रिपोर्ट के अनुसार, रजनीश और प्रहलाद ने सीबीएसई और साक्षी ने बिहार बोर्ड से स्कूलिंग पूरी की है. अलग-अलग बोर्ड से पढ़े होने के बाद भी तीनों का एक सपना है- डॉक्टर बनना.


