भोजपुर में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठनों ने राज्यपाल को दिखाये काले झंडे
भोजपुर(आरा )वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे! जहां की उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से सीधा संवाद किया !इस दौरान उन्होंने तकरीबन 3 घंटे तक उन लोगों से संवाद करते हुए उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना!उस पर विचार करने की बात कही! वहीं कार्यक्रम के समापन के बाद जब राज्यपाल पटना के लिए निकल रहे थे।तभी वीर कुंवर सिंह कैंपस के बाहर सड़क पर अपनी मांगों को लेकर खड़े छात्र संगठनों ने राज्यपाल को काले झंडे दिखाये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि हाथों में तख्ती लिए छात्र-छात्राएं राज्यपाल से मिलने के लिए खड़े थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से उनसे मुलाकात नहीं हो पाया।जिसके बाद उन लोगों ने राज्यपाल को जाते समय काले झंडे दिखाये। इस दौरान काफी देर तक बवाल मचा रहा। गौरतलब हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित पहले संवाद में राज्यपाल यहां पहुंचे थे।लेकिन उनके जाने के बाद छात्र-छात्राओं ने काले झंडे दिखाये। जिसको लेकर काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।


