पिठोरिया में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पिठोरिया: पिठोरिया में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। रथयात्रा में पिठोरिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

शाम में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा पिठोरिया चौक स्थित मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुई।
रथयात्रा से पूर्व पुजारी जगन्नाथ मिश्रा (रंथु) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कर भगवान को महाभोग अर्पित किया। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष के बीच रथ को खींचते हुए भगवान को मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान कराया।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ रथयात्रा में भाग लिया। भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और घंटियों की मधुर गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से रथयात्रा शांतिपूर्ण एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुई।
रथयात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु साहू के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाया गया। समिति के कोषाध्यक्ष विकास कुमार साहू, महामंत्री शंकर साहू, सचिव पंकज साहू, कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल साहू, सह कोषाध्यक्ष सूरज कुमार साहू ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य संरक्षक के रूप में पंचम साहू, मधु साहू, रामदेव साहू, कलेश्वर साहू, जगदीश साहू, विश्वनाथ साहू, रघुवर साहू, सत्यदेव साहू, जितेंद्र साहू, बिरजू साहू एवं रामधन साहू का विशेष सहयोग रहा।
संरक्षक के रूप में विजय साहू, प्रकाश साहू, अर्जुन साहू, ज्ञानचंद साहू, मनोज साहू, कैलाश साहू, राजेश साहू, अरविंद साहू, अनिल साहू, सुनील साहू, रमेश साहू, अजीत साहू, राजकुमार, नंदकिशोर, दिलेश्वर, भारत, राजेंद्र साहू, लव साहू, शशि साहू, दीपक, गणेश, रमेश, विकास, संतोष, अरविंद, गोपाल, विजय, आदित्य, मुकेश, अनिल, बृजकिशोर साहू, विष्णु साहू, विकास, अमित, आनंद एवं बब्लू साहू सहित समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *