खूटी जिला आदिवासी कांग्रेस की विशेष बैठक सम्पन्न, 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

खूंटी : सांसद  कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में बुधवार को आदिवासी कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री ऐलेक्सियूस परिधिया ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री रवि मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 09 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत चर्चा की।

ऐलेक्सियूस परिधिया ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की रक्षा और संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है।

जिला अध्यक्ष  रवि मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विश्व आदिवासी दिवस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें, ताकि यह कार्यक्रम पूरे जिले में एकता और गौरव का प्रतीक बने

          मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, धर्मदास कन्डीर,पीटर   ओड़या, सुचित सांगा, बेर्नाड किस्पोट्टा, जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना, ऐलेक्सियूस भेंगरा, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, हेलेन तिडू, अनीता नाग, अनमोल होरो, हेरमंन सोय , जयसिंह मुण्डा, रोशन सांगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *