14 जुलाई मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…
मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।* उपाय :- पारिवारिक जीवन को अच्छा करने के लिए हनुमान चालीसा, संकटमोचन अष्टक और श्रीराम स्तुति पढ़ना बहुत शुभ रहेगा।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।* उपाय :- सेहत दुरुस्त रखनी हो तो सूर्य स्नान (नहाने के पानी में गेहूँ, साबुत मसूर, लाल सिंदूर डालकर) करें।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।* उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को वाइट डक्स(प्लास्टिक आदि का बना) का जोड़ा गिफ्ट में देने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ सेक्स के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।* उपाय :- कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए प्रातःकाल उठते ही सूर्य के दर्शन करते हुए 11 बार गायत्री मन्त्र पढ़ें।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।* उपाय :- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कच्ची साबुत हल्दी चलते पानी में बहाएं।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को काले-सफेद वस्त्र भेंट में देने से प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आएगी।* तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।*
उपाय :- फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है।* वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।*
उपाय :- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए साधु-संतों की सेवा करें।* धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।*
उपाय :- घर में लाल रंग के पर्दे और चादर का प्रयोग करें।* मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।*
उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को नीले फूल गिफ्ट में देने से प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आएगी।* कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।उपाय :- पीपल की जड़ में तेल चढाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।उपाय :- ॐ बृं बृहस्पतये नमः इस मंत्र को 11 बार उच्चारण करने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।_*
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ दिनांक – 14 जुलाई 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अमावस्या शाम 03:12 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 12:09 तक तत्पश्चात पुष्य
🌤️ योग – व्याघात सुबह 11:57 तक तत्पश्चात हर्षण
🌤️राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:16
🌤️ सूर्यास्त – 06:22
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- दर्श अमावस्या,आषाढ अमावस्या
💥विशेष- अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
👉🏻 जुलाई से गुप्त नवरात्र प्रारंभ! इस मंत्र का जप करें, होगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा,धन वैभव और समृद्धि बढेगी⤵️
🌷 गुप्त नवरात्रि 🌷
🙏🏻 हिंदू धर्म के अनुसार, एक साल में चार नवरात्रि होती है, लेकिन आम लोग केवल दो नवरात्रि (चैत्र व शारदीय नवरात्रि) के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा आषाढ़ तथा माघ मास में भी नवरात्रि का पर्व आता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा (15 जुलाई, बुधवार) से होगा, जो आषाढ़ शुक्ल नवमी को समाप्त होगी।
👺 शत्रु को मित्र बनाने के लिए 👺
🙏🏻 नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।
🙏🏻 नवरात्रि में स्नानादि से निवृत हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र ‘हूं’ (Hum) अथवा ‘अं रां अं’ (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं ‘श्री गुरुगीता’ का पाठ करें तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l
👩🏻 माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1
👩🏻 जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :
🌷 “ अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले “
” ASHOK SHOK SHAMNO BHAV SARVATRA NAH KULE “
🙏🏻 भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l
👩🏻 माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2
🙏🏻 शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं, नमक मिर्च का भोजन अगले दिन ही करें l)
🌷 • ” ॐ ह्रीं गौरये नमः “
“Om Hreem Goryaye Namah”
🙏🏻 मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुम -कुम का तिलक करें l
🐄 गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ और रोटी खिलाएं l
💰 श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु 💰
➡ प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है मंत्र ध्यान से पढ़ें :
🌷 ” ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् “
” OM SHREEM HREEM KLEEM AIM KAMALVAASINYE SWAHA “
👦🏻 विद्यार्थियों के लिए 👦🏻
🙏🏻 प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।
📖 इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l
बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें ।
🙏🏻 जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें। अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l
🙏🏻 –(वेद-व्यास जी , देवी भागवत)
🙏🏻 -श्री सुरेशानंद जी
🙏🏻 स्त्रोत: ऋषि प्रसाद, अप्रैल 2006 – सितम्बर 2006 , पृष्ठ संख्या 11, अंक 165 -सितम्बर 2011, पृष्ठ संख्या 11, अंक 225
~ पंचांग ~
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

