बिरसा कॉलेज खूंटी दक्षिणी छोटानागपुर का नंबर वन यूनिवर्सिटी होगा : जे किंडो

साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा है खूंटी का बिरसा कॉलेज यूनिवर्सिटी  

गणादेश, खूंटी : खेल और खिलाड़ियों से अपनी पहचान रखने वाला जिला खूंटी जिला मुख्यालय में उच्च शिक्षा के लिए एक मात्र खूंटी बिरसा कॉलेज है। पहले यहां पर सुविधाओं का घोर आभाव था। लेकिन जब से कॉलेज की कमान प्राचार्या जे किंडो ने संभाला है, कॉलेज में बहुत समस्याएं कम हो गई है। समय बदलने के साथ साथ कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाई गई।

शिक्षकों की संख्या में भी वृद्धि हुई। कॉलेज अब यूनिवर्सिटी का रूप लेने वाला है। करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की लागत से भगवान कॉलेज भवन कॉलेज यूनिवर्सिटी और पूरा कॅम्पस के निर्माण का काम होगा। आने वाले समय में बिरसा कॉलेज यूनिवर्सिटी दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र का एक मात्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 2025 के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। कॉलेज की प्राचार्य जे कीड़ों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिरसा कॉलेज खूंटी दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र का नंबर वन कॉलेज होगा। यह कॉलेज नहीं अब यूनिवर्सिटी बन जाएगा। यहां पर झारखंड के अलावा बाहर से भी स्टूडेंट शिक्षा लेने आएंगे। यहाँ पर बेसिक शिक्षा के साथ साथ कई तरह के प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खूंटी आसपास के स्टूडेंट यहाँ से पढ़ाई करते हैं। नई शिक्षा नीति के तहत सरकार ने यह तय कर रखा है कि सारी सुविधाएं कॉलेज को मुहैया कराई जाए। कॉलेज का जो भवन है इसको अपग्रेड करने का काम शुरू हो जाएगा। इसमें जी प्लस एडमिस्ट्रेशन बिल्डिंग होगा। चार ब्लॉक ए, बी, सी और डी होंगे। चारों ब्लॉक जी प्लस सिक्स होंगे। इसमें सारे  डिपार्ट्मन्ट होंगे, लैब भी होगा। कॉमर्स का आलग विभाग भवन होगा। साइंस का अलग भवन होगा। आर्ट्स का भी अलग भवन होगा। छात्रावास भी होगा। सबसे बड़ी बात है की कॉलेज कर्मियों के रहने के लिए आवास भी बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह कॉलेज अत्याधुनिक से लैस होगा। इसके साथ ही बीएड के साथ साथ अन्य प्रोफेसनल कोर्स की पढ़ाई होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाहर के स्टूडेंट भी यहाँ पर पढ़ाई कर सकेंगे।

प्राचार्या ने कहा कि शिक्षा से बेहतर कोई भी विकल्प नहीं है,स्टूडेंट आगे बढ़ने के लिए ,खूब पढ़े और आगे बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *