दिव्य कला मेला में दिव्यांग कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया

रांची: दिव्यांग जनों में कोई न कोई एक्स्ट्रा दिव्य ज्ञान होता है। इसमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। जरूरत है इन्हें उचित प्लेटफार्म देने की जहां ये अपनी दिव्य कला का प्रदर्शन कर सके। कुछ इसी तरह का प्रदर्शन हरमू मैदान में चल रहे दिव्य कला मेला में दिव्यांग जनों ने किया। सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार उन्हें प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है।

शनिवार को दिव्य कला मेला में आयोजित म्यूजिकल सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारभ गणेश वंदना से हुआ। उसके बाद दिव्यांग कलाकार केशरिया पिया इश्क है तेरा रंग जाऊं.. फिल्मी गीत प्रस्तुत किया। इस गीत को सुन कर पंडाल में उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए। वहीं संत माइकल ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने हिंदी फिल्म थ्री ईडियट्स के गाने को प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में कई समूह गीत की प्रस्तुति हुई। दिव्यांग कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत संगीत सुनकर आसपास के लोग मेला परिसर में खींचे चले आए। अद्भुत कार्यक्रम की प्रस्तुति से पूरा पंडाल संगीत मय हो गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन दिव्यांग राजेश शुक्ला ने किया।
वहीं दिव्य कला मेला परिसर में एक से बढ़कर लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। जहां लोग खूब मजे ले रहे हैं। इसके अलावा देश के अलग अलग राज्यों के कपड़े,गहने,बच्चों के समान सहित कई चीजों को मेला में लगे स्टॉल पर लोगों को पसंद आ रहा है। दिव्यांग जन दुकानदारों को आमदनी हो रही है। इससे वे आत्मनिर्भर और उत्साहित दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *