भोजपुर डीएम महेंद्र कुमार को दी गई विदाई, नए डीएम राजकुमार का हुआ स्वागत

गणादेश ब्यूरो
भोजपुर(आरा) जिले में नए डीएम राजकुमार की नियुक्ति के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी महेंद्र कुमार का तबादला साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कर दिया गया। जिसके बाद आज चंदवा स्थित ग्रीन हेवन रिजॉर्ट में फेयरवेल पार्टी आयोजित कर जहां एक तरफ महेंद्र कुमार को विदाई दी गई। वहीं दूसरी तरफ पुनः डीएम राजकुमार का स्वागत किया गया। वहीं अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक साधे समारोह में जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने अपना चार्ज वर्तमान डीएम राजकुमार को सौप दिया।उसके बाद विधिवत एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पदाधिकारी ने महेंद्र कुमार के कार्यकाल को लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न करने के लिए बधाई दिया। वहीं महेंद्र कुमार ने टीम भावना के साथ काम करके लोकसभा व विधानसभा जैसे उपचुनाव को संपन्न कराने में सहयोग करने के लिए सभी अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के अलावे मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद दिया। वहीं नए डीएम राजकुमार ने एक बार फिर से पुराने तेवर के साथ जिले में विकास की गति को और तेज करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *