दिसंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आयेंगे राहुल
रांची;कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष 4 या 5
दिसंबर में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में वे ग्राम प्रधानों के साथ पेसा कानून पर वन टू वन करेंगे। वहीं,
रांची में भी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसको लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो
कमलेश के निर्देश पर 24 को पेसा पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है।

