राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी रांची, यहां से हेलीकॉप्टर से जाएंगी राय रंगपुर

रांची ; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 2 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्य सरकार को उनके आगमन की सूचना दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति विशेष विमान से पश्चिम बंगाल से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ओडिशा स्थित अपने गृह क्षेत्र राय रंगपुर के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *