भागलपुर में सियासी अखाड़ा सजने को तैयार, सातों सीटों पर 85 दमदार चेहरों ने मारी एंट्री!
गणादेश,भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है और भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर राजनीतिक महायुद्ध के योद्धा अपनी-अपनी कमर कस चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और जांच के बाद 85 उम्मीदवार मैदान में टिके हुए हैं।जिले में कुल 102 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र भरे थे, लेकिन चुनावी कसौटी पर 17 दावेदारों के पर्चे गलतियों के कारण खारिज कर दिए गए। अब जो 85 प्रत्याशी बचे हैं, वे मतदाताओं का दिल जीतने को तैयार हैं।
आइए एक नजर डालें सीटवार सियासी गणित पर:बिहपुर (152): 12 ने मारी थी एंट्री, 2 आउट, अब मैदान में बचे 10गोपालपुर (153): यहां सभी 11 खिलाड़ी पास, मुकाबला टक्कर का। पीरपैंती (154) [आरक्षित सीट]: 12 में से 1 का पर्चा रद्द, 11 अब भी रेस में। कहलगांव (155): 3 हुए बाहर, अब 13 मैदान में डटे। भागलपुर (156): 14 में से 2 का खेल खत्म — 12 की उम्मीदें कायम। सुल्तानगंज (157): 16 में से 3 बाहर — बाकी 13 तैयार मुकाबले को। नाथनगर (158): सबसे ज्यादा 21 दावेदारों ने की थी दावेदारी, 6 हुए बाहर, अब 15 की किस्मत EVM में होगी कैद। अब सबकी निगाहें 23 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। तब यह तय होगा कि असली मैदान में कौन-कौन अपनी किस्मत आजमाएगा।अब देखना ये होगा कि इन 85 चेहरों में से कौन बनेगा जनता का असली नेता। जनादेश की घड़ी अब दूर नहीं!



