रांची नगर निगम में सभी 53 वार्ड के लिए पार्षद हेतु 390 अभ्यर्थी योग्य, 242 महिलाएं

रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मेयर पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की प्रक्रिया आज संपन्न हुई। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि एवं समय पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्क्रुटनी की गई।
स्क्रुटनी के बाद रांची नगर निगम अंतर्गत महापौर पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाये गये, इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या-5 है। रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड पार्षद हेतु 390 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाये गये, महिला अभ्यर्थियों की संख्या 242 है।
बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 07 अभ्यर्थी योग्य पाये गये। जबकि वार्ड सदस्य हेतु कुल योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 50 है, इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 27 है। अभ्यर्थी 06.02.2026 को नाम वापस ले सकेंगे, 07.02.2026 को चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *