राज्य भर में डेंगू के 333 संदिग्ध मरीज मिले

रांची/खूंटी: जिला से लेकर प्रखंड के अस्पतालों में मौसम की मार झेल रहे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सैकड़ों मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल में पहुंचते है।
राज्य भर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्य भर में डेंगू के 333 संदिग्ध मरीज मिले हैं. जांच में 36 में डेंगू की पुष्टि हुई है।वहीं चिकनगुनिया के भी 134 संदिग्ध मरीज मिले है। इनमें 79 मरीजों ने जांच करायी। जिसमें 12 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची के हैं।
पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा डेंगू के 98 संदिग्ध मरीज मिले हैं।इनमें 8 में डेंगू की पुष्टि हुई है।वहीं राजधानी रांची में डेंगू के 37 संदिग्ध मरीज मिले हैं।इनमें 1 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं सरायकेला में डेंगू के 48 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जबकि धनबाद में डेंगू के 8, दुमका में 2, हजारीबाग में 2, कोडरमा में 2, रामगढ़ में 3, साहिबगंज में 6 और पश्चिम सिंहभूम में 4 डेंगू के मरीज मिले हैं।
राज्य भर में चिकनगुनिया के 134 संदिग्ध मरीज मिले हैं. सबसे ज्यादा राजधानी रांची में 37 संदिग्ध मरीज मिले।सभी ने अपनी जांच करायी. इनमें 12 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।वहीं साहिबगंज में चिकनगुनिया के 28 संदिग्ध मरीज मिले हैं।
रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में डेंगू और चिकनगुनिया के कुल 36 मरीज भर्ती हैं। वार्ड मरीजों से भर गया है। जिसके बाद मरीजों को इसी वार्ड के विभिन्न कमरों में भर्ती किया गया है। जबकि सदर अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं।
जिनका इलाज किया जा रहा है।

चिकित्सक डॉ. आशुतोष तिग्गा ने बताया कि इन दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक है। प्राथमिक इलाज से लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। मौसमी बीमारी से स्वस्थ होने में पांच से सात दिन का वक्त लग रहा है।

उन्होंने कहा कि इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया होने की संभावना होती है। लगातार तेज बुखार की स्थिति होने पर ब्लड जांच जरुर कराएं। चिकित्सकीय सलाह से ही पेशेंट का इलाज दें।

तेज बुखार, सर्दी-खांसी जैसे लक्षण होने पर तुरत चिकित्सकों को दिखाएं ।

पानी के जल जमाव को रोकना है और मच्छरदानी का उपयोग करे। साफ पानी का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *