27 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का हुआ शुभारंभ
रांची: अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वाधान मे 27 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन मे हुआ। सावन मेले का उद्घाटन महागामा विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक दीपिका पांडे सिंह ने फीता काटकर की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन जी गाड़ोदिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पुष्पा अग्रवाल जी ने गणेश वंदना की।
सावन मेले में आए सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया मंत्री निर्मल बुधियाजी ने अग्रवाल सभा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. अध्यक्ष मनोज चौधरी जी एवं मंत्री निर्मल बुधिया जी ने विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा उठाकर सम्मानित किया.अग्रवाल महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल जी ने मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला . मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया जी ने कहा कि सावन मेला मे 100 से भी अधिक स्टाॅल लगाए गए हैं। तथा मेले में दूसरे दिन महिलाओं द्वारा सावन सिंघारा का भव्य आयोजन किया गया है। मेले के समापन में समिति द्वारा बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जाएगा आज सावन मेले में सैकड़ों महिलाओं ने खूब खरीदारी की एवं लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया।


