ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का 162 वीं जयंती मनाया गया

पटना।ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा के द्वारा स्वामी विवेकानंद का 162 वा जयंती समारोह मनाया गया। युवा दिवस के रूप मे रविवार को पटना हिंद मजदूर सभा के साथी, सचिव नागेश्वर, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव व वरिष्ठ साथी पूर्व महामंत्री बी के सिंह, शाखा के अध्यक्ष सुभाष, शाखा के सचिव विजय आदि वहां उपस्थित थे l तमाम साथियों ने आज जयंती समारोह में माल्यार्पण किया l विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंद मजदूर सभा के सचिव, नागेश्वर ने कहा कि 1863 में स्वामी विवेकानंद का जन्म व 1902 में देहांत हुआ था l महज़ 39 साल की उम्र में ही इन्होंने पूरे विश्व में अपने उपदेश से लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने शिकागो में जाकर जो भाषण दिया उसे सुनकर लोग काफी प्रभावित हुए। उन्हें सिर्फ 2 मिनट का समय दिया हुआ था। लेकिन वो लगातार दो घंटा बोलते रहे।वहीं लगातार विश्व में उन्होंने अपना नाम रोशन किया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन बना कर उसे चलाने का काम किया।भारत का नाम पूरे विश्व में उज्ज्वल किया। उनका कहना था कि उठो जागो व तब तक मत रुको! जब तक की लक्ष्य पूरा नहीं हो जाए!आज के युवाओं को विवेकानंद के कार्यों से सबक लेना चाहिए। नागेश्वर ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। एस एन पी श्रीवास्तव ने कहा कि हम जो भी बोल रहे हैं। वह स्वामी विवेकानंद के प्रेरणा से ही कर रहे हैं। युवाओं को इससे सीख लेना चाहिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *