09फरवरी 2025,रविवार का राशिफल एवं पंचांग
मेष राशि :आज आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मबल बढेगा जो आपकी महत्वाकांक्षा को और बढ़ाएगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी ओर बेहतर परिणाम सामने आयेंगे यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें।
🪶 आज का मंत्र- घर के दक्षिण कोण में 8 बादाम रखनें से लाभ होगा।
वृषभ राशि :* आज धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इमोशनल की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। मानसिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा।
🪶 आज का मंत्र-आज भगवान शिव को धतुरा चढ़ाएंगे तो स्वास्थ्य और धन लाभ होगा।
मिथुन राशि :* आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।
🪶 आज का मंत्र-आज एक गिलास दूध रखकर सोये और उसे दूसरे दिन पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।
कर्क राशि :* आज आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसी हर चीज से परहेज करें जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
🪶 आज का मंत्र-आज सरसों के तेल से हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
सिंह राशि :* आज नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है,आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे।
🪶 आज का मंत्र- घर से निकलते वक्त इलाइची खाएंगे तो लाभ मिलेगा।
कन्या राशि :* आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी।
🪶 आज का मंत्र- आज लाल रंग का फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएंगे चो परेशानी मिटेगी।
तुला राशि : *आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। घर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। नवीन योजनाओं से लाभ होगा। बाहरी लोग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न करेंगे। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभाल कर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
🪶 *आज का मंत्र- आज बुंदी का लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।*
वृश्चिक राशि :* आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज कड़ी मेहनत का दिन है और इसके कारण आप अधिक तनावग्रस्त और बेचैन होंगे। आपके छोटे भाई या बहन का समर्थन आपको आत्मविश्वास देगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने साहस के साथ एक निर्णय ले सकते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
🪶 आज का मंत्र- आज तुलसी का पौधा घर लाएं।
धनु राशि :* आज का दिन सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सपने साकार करने का समय है। अपनी बात साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
🪶 आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।
मकर राशि :* आज लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं। और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बातचीत और संबंधों में सुधार हो सकता है।
🪶 आज का मंत्र- आज बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें!
कुम्भ राशि :* आज के दिन कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
🪶 आज का मंत्र-आज घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।
मीन राशि :* आज का दिन आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं।
🪶 आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ*
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll🌞*
🌤️ दिनांक – 09 फरवरी 2025
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – माघ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वादशी शाम 07:25 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र – आर्द्रा शाम 05:53 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
🌤️ योग – विष्कंभ दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात प्रीति
🌤️ राहुकाल – शाम 05:08 से शाम 06:34 तक
🌤️ सूर्योदय 06:23
🌤️ सूर्यास्त – 05:32
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – श्री वराह द्वादशी,श्री भीष्म द्वादशी,प्रदोष व्रत
💥 विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
👉🏻 अक्षय धन लाभ का दुर्लभ योग का लाभ लेना मत भूलना⤵️
🌷 माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ दिलाएं महापुण्य पुंज
➡ 10, 11 एवं 12 फरवरी को माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ हैं ।
🙏🏻 1) माघ मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम 3 तिथियाँ , त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं । जो सम्पूर्ण माघ मास में ब्रह्म मुहूर्त में पुण्य स्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन 3 तिथियों में भी उसे करे तो माघ मास का पूरा फल पा लेता है ।
🙏🏻 2) वैसे तो माघ मास की हर तिथि पुण्यमयी होती है और इसमें सब जल गंगाजल तुल्य हो जाते हैं | सतयुग में तपस्या से जो उत्तम फल होता था, त्रेता में ध्यान के द्वारा, द्वापर में भगवान् की पूजा के द्वारा और कलियुग में दान-स्नान के द्वारा तथा द्वापर, त्रेता, सतयुग में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में 10 वर्ष शुद्धि, संतोष आदि नियमों का पालन करने से जो फल मिलता है, वह कलियुग में माघ मास में अंतिम 3 दिन- त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को प्रातः स्नान करने से मिल जाता है |
🙏🏻 3) माघ मास प्रातः स्नान सब कुछ देता है . आयुष्य लम्बी करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है ,आरोग्य देता है, रूप देता है, बल देता है ,संतान की वृद्धि ,सदाचरण और सत्संग देता है,वृत्तियाँ निर्मल होती हैं और विचार ऊंचे होते हैं l
🙏🏻 4) अक्षय धन(जिसका कभी क्षय नहीं ), रुपया पैसा भी बरकत वाला हो जाता है और विद्या भी अक्षय धन में बदल जाती है l
🙏🏻 5) सकाम भाव से स्नान करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, निष्काम भाव से भगवान् की प्रीति पाने के लिए स्नान करते तो वो भी सहेज में हो जाती है l
🙏🏻 6) माघ मास स्नान, सत्संग स्नान जिसने किया उसे नरक का डर नहीं रहता, दरिद्रता और पाप उसके छू हो जाते हैं l ईश्वर प्राप्ति न भी करनी हो तो भी माघ मास का स्नान स्वर्ग लोक तो तुम्हारा सहज में ही रिज़र्व करा देता है l
🙏🏻 7) जो माघ मास की अंतिम ३ तिथियों में ‘गीता’, ‘श्री विष्णु सहस्रनाम’ ‘भागवत’ शास्त्र का पठन व श्रवण करता है वह महा पुण्यवान हो जाता है ।
🙏🏻 -स्कंद पुराण एवं स्त्रोत : ऋषि प्रसाद , मई- 2013, दिसंबर-2014
👉🏻 लगातार तीन दिन के विशेष योग मे इतना जरूर करले मनोकामनाए होगी पूर्ण⤵️
🌷 वराह-तिल द्वादशी 🌷
🙏🏻 09 फरवरी 2025 रविवार को वराह-तिल द्वादशी | तिल का उपयोग करें स्नान में, प्रसाद में, हवन में, दान में और भोजन में | और तिल के तेल के दियें जलाकर सम्पूर्ण व्याधियों से रक्षा की भावना करोगे तो ब्रम्हपुराण कहता है कि तुम्हे व्याधियों से रक्षा मिलेगी |
🌷 प्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 09 फरवरी, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

