मांडू में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद
रांची: रामगढ़ जिले के मांडू स्थित जोड़ा तालाब कैंपस में पड़ाव दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर मदन साहू, दिलीप साहू, रोशन साहू, ललित साहू और रमेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे। पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।


