भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर लोक भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा एवं दर्शन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार एवं जीवन-दर्शन समाज को ज्ञान, संस्कार एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले देश के सभी शिक्षकों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *