बिहार में एनडीए व महागठबंधन समेत कई दलों में विस्फोट की चिंगारी
अनूप कुमार सिंह,पटना।बिहार में एनडीए व महागठबंधन समेत सभी दलों में टिकट वितरण में धांधली को लेकर विस्फोट की चिंगारी धधक रही है!शाहाबाद समेत पूरे बिहार में चारों तरफ एनडीए गठबन्धन व महागठबंधन के अलावा जन सुराज में भी टिकट वितरण में अनियमितता को लेकर बवाल मचा हुआ है?कई क्षेत्रों में जमीनी कार्यकताओं ने बिहार बीजेपी संगठन व जेडीयू संगठन के अलावा राजद के खिलाफ बगावत का बिगूल फूंक दिया है!इस बार भगोड़े नेताओं के खिलाफ हल्ला बोल शुरू हो गया है! दिलचस्प बात तो यह है कि बीजेपी जेडीयू व राजद में सबसे ज्यादा जमीनी कार्यकर्ता व दर्जनों नेताओं ने बगावत का बिगूल फूंक दिया है।जहां शाहाबाद में जेडीयू के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह व बीजेपी प्रदेश संगठन के मजबूत नेता राजेंद्र सिंह मोर्चा खोल दिए हैं।वहीं भोजपुर व बक्सर में एनडीए व महागठबंधन में बगावत की आग धधक रही है।एक तरफ बक्सर से आनंद मिश्रा को टिकट देने को लेकर बीजेपी प्रदेश संगठन पर वहीं के जमीनी कार्यकर्ता व दर्जनों नेताओं ने सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व द्वारा टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए बगावत शुरू कर दिया है।वहीं दूसरी तरफ भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा में बवाल मचा हुआ है।राघवेन्द्र प्रताप को टिकट देने के खिलाफ हल्ला बोल शुरू हो गया है।जहां सूर्यभान सिंह बीजेपी प्रदेश संगठन के खिलाफ बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव की डुगडुगी बजा दिए हैं।वहीं राजद में भी बड़हरा से पूर्व विधायक सरोज यादव ने बगावत करने का फैसला किया है।वो भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया हैं।भोजपुर जिले में ही संदेश विधानसभा से अगिआंव प्रमुख व वरिष्ठ राजद नेता मुकेश सिंह यादव ने महागठबंधन के खिलाफ बगावत करते हुए निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।इसी प्रकार कई विधानसभा सीटों पर शेयरिंग में धांधली को लेकर सभी राजनीतिक दलों के जमीनी कार्यकर्ता व दर्जनों नेताओं ने सवालिया निशान खड़े किए हैं।बहरहाल बीजेपी व जेडीयू संगठन अपने सभी बागी नेताओं को मानने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।इस बार कई विधानसभा में बागी खेला बिगाड़ सकते हैं?*



