दिनदहाड़े ज्वैलर्स दुकान में हथियारबंद अपराधियों का धावा, लाखों के आभूषण लूटकर फरार

पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मंदिर टोला स्थित किशुन बर्मा ज्वैलर्स में गुरुवार को दिनदहाड़े तीन हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों के दुकान में घुसते ही फायरिंग करने से इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद अपराधियों ने दुकानदार और वहां मौजूद लोगों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और दुकान में रखे भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में भय का माहौल है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लूटे गए आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *