चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने शनिवार को नेमरा पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी स्व. रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रतिनिधिमंडल ने शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा तथा कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।


