अवैध अफीम की फसल को नष्ट करने जोनल आईजी अखिलेश झा पहुंचे खूंटी

खूंटी: जिला प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को  खूंटी जिले के मारंगहदा पंचायत अंतर्गत बिरडीह ग्राम क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया, जिसके तहत ट्रैक्टर एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से अवैध अफीम की फसलों को नष्ट किया गया।

इस अभियान में स्वयं जोनल आईजी अखिलेश झा ने भाग लिया और मौके पर अवैध अफीम की फसल नष्ट की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में गहन अभियान चलाकर पूरी तरह से अवैध अफीम की खेती को समाप्त किया जाए।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध अफीम की खेती की सूचना मिले तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक खेती अपनाने का अपील किया।

मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस के जवान एवं संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *