अपने लक्ष्य का निर्धारण तय करें युवा:डॉ अजीत कुमार सिन्हा
रांची: रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की 163 वां जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए ” विकसित भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद के विचार” विषय पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन आर यू के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग के सभागार में मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ अर्चना दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर अतिथियों एवं एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर यू के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि अपने लक्ष्य का निर्धारण प्रत्येक युवा को निश्चित करनी चाहिए जो स्वामी जी के विचारों में भी परिलक्षित होती है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गुरु शिष्य परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने भाषा, संस्कृति एवं संस्कार अपनाते हुए आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचारों में विकसित भारत की संकल्पना दिखाई पड़ती है एवं प्रत्येक युवा इनके विचारों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ अर्चना दुबे ने कहा कि स्वामी जी सिर्फ एक व्यक्ति नही अपितु भारत के लिए वैश्विक पहचान है तथा उनके आध्यात्मिक , वेदांत, कर्मयोग एवं दर्शन को हमेशा स्मरण रखते हुए सभी को विकसित भारत की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।
स्वागत भाषण एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस का टीम लीडर अतुल कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मास कॉम के प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को आर एल एस वाई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो , डॉ रणधीर कुमार ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर क्रमशः अंकित, कनिष्क, रौनक, रिकेष, क्षणिका, नैंसी, शिवांगी, उदय, अजहर, रिया,नाज, अमित, अदनान, नीरज, अनुष्का, अनिशा, अनुपमा, रानी , हर्षिता , सुमन आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में 16 महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों से कुल 150 से ज्यादा एन एस एस के स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

