बेहतर प्रदर्शन पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी

रांची : इंडिया गठबंधन के झारखंड सहित पूरे देश में बेहतरीन प्रदर्शन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पटाखे जलाकर और मिठाइयां बाँटकर खुशियां मनाई।
इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जनता का आभार जताया।
श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि एग्जिट पोल एग्जिट हो गया जनता के जनादेश को जिस तरह से कम आंका गया उसे जनता ने ध्वस्त कर दिया। श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देश के लाखों करोड़ों लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानकर संघर्ष की पृष्ठभूमी तैयार की गई और उनके समस्याओं के समाधान का रास्ता निकालकर हम इस चुनाव में जनता के बीच गए। इसी का परिणाम है कि जनता ने भाजपा के नेतृत्व को नकारते हुए हम पर भरोसा कर हमें भरपूर समर्थन दिया है। जनता ने संविधान बचाने की लड़ाई खुद सामने आकर लड़ी और हमें देश में समर्थन दिया है। भाजपा ने नैतिक रूप से जनता का समर्थन खो दिया है क्योंकि जिस मोदी की गारंटी पर भाजपा चुनाव लड़ रही थी उस भाजपा को जनता ने बहुमत से दूर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनते ही इसे गिराने का प्रयास किया जा रहा था परंतु वह इसमें सफल नहीं हो पा रहे थे। चुनाव के दौरान जिस तरह से महागठबंधन में शामिल दलो और परिवार को तोड़ने का प्रयास किया गया उसे भी जनता ने देखा और उसे कसौटी पर परखा जिसका परिणाम यह रहा कि बीजेपी झारखंड में दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाई।
उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मिर के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन की आपसी एकता और बेहतर समन्वय और चुनावी प्रबंधन के कारण हमने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसमें इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है हम उनका भी आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमूल्य नीरज खलको,राकेश सिन्हा सतीश पॉल मुंजनी,मानस सिन्हा, सोनाल शांति, मदन मोहन शर्मा,नेलीनाथन,ऋषिकेश सिंह गजेंद्र सिंह,आभा सिन्हा, अजय सिंह गजेंद्र सिंह ,अमृत सिंह, रोहण ठाकुर, अख्तर अली गुलजार अहमद, संजय कुमार, सुशील कुमार पिंटू शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *