तेजस्वी यादव के स्वागत में खड़ी राजद महिला कार्यकर्ता क्यों रोने लगी..

रांची: प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल में महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति नाराजगी व्यक्त किया है। उनकी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव से है। दरअसल, बीते शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के रांची दौरे के क्रम में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत में राजद महिला प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं पर चप्पल दिखाया गया। इससे राजद महिला कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के प्रति नाराजगी देखी गई। यही नहीं महिला कार्यकर्ता रोते बिलखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को सबसे कमजोर स्थिति बताई। महिला नेत्री प्रदेश महासचिव पिंकी यादव ने कहा कि हमलोग अपने नेता तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे,इसपर हम लोगों को चप्पल दिखाया गया। यह महिला कार्यकर्ताओं का अपमान है। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी में सिर्फ एक महिला को अधिक बढ़ावा देते हैं,जबकि अन्य महिला कार्यकर्ताओं को इग्नोर किया जाता है। हम लोग प्रदेश अध्यक्ष का चमचागिरी नहीं करते हैं तो वैल्यू नहीं दिया जाता है।पार्टी में बहुत दिनों काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं का अपमान किया जाता है। प्रदेश महिला अध्यक्ष रानी कुमारी का भी अपमान किया गया। हालांकि बाद में रानी कुमारी ने अपमान की बात की झूठा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *