सिरमटोली सरना स्थल पर अजय तिर्की क्यों रो पड़े…

रांची: राजधानी रांची में इस बार प्रकृति पर्व सरहुल में आदिवासी दो गुटों में बंटे दिखे। इसका मुख्य कारण सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प है। दरअसल, सरना स्थल गेट पर फ्लाईओवर रैम्प हटाने की मांग आदिवासी समुदाय बीते कई महीने से कर रहे हैं। सरहुल से पहले इसे हटाने की उम्मीद लोगों को थी। लेकिन नहीं हुआ। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की सिरम टोली सरना समिति के अध्यक्ष भी है। मंगलवार को सिरम टोली सरना स्थल पर अजय तिर्की का विरोध हुआ। यही नहीं सरना स्थल पर हंगामा किया गया। साथ ही भवन जाने के द्वार पर लगे ताला को भी तोड़ डाला। इसके अलावा कई लोग काला बिल्ला लगाकर सरना स्थल पर पहुंचे थे। यह सब देखकर अजय तिर्की भावुक हो गए और मीडिया से सामने फूट फूट कर रोने लगे। साथ ही कहा कि मैंने सिरम टोली सरना स्थल के बहुत कुछ किया है। रैंप हटाने के लिए भी मुख्यमंत्री से बात किया। रैंप हटाने में थोड़ा समय तो लगता ही है। लेकिन मेरे विरोधियों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित कुछ आदिवासी भाई नहीं चाहते हैं कि सिरम टोली सरना स्थल का विकास हो। वे लोग हमलोगों को आपस में लड़वाना चाहते हैं। इससे मैं बहुत दुखी हूं और मैं यहां से जा रहा हूं। वे कार्यक्रम छोड़ कर घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *