झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी के राजू बने,गुलाम मीर अहमद को पश्चिम बंगाल का दायित्व
रांची: कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर की जगह के. राजू को बनाया झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी। गुलाम अहमद मीर की जगह के राजू को दी नयी जिम्मेदारी साथ हि साथ नौ राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदले गए ।
कांग्रेस ने झारखंड समेत नौ राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले हैं। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की नयी प्रभारी रजनी पाटिल बनायी गयी हैं। बीके हरिप्रसाद को हरियाणा का नया कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश के नए प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी की कमान सौंपी गयी है। अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का नया प्रभारी बनाया गया है। मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का नया प्रभारी बनाया गया है। सप्तगिरी शंकर उल्का को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है। कृष्ण अल्लावरु बिहार के नए कांग्रेस प्रभारी बनाए गए हैं।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)