गोड्डा के वोटर साइलेंट,एक जून को ईवीएम का बटन दबाकर देंगे फैसला

गोड्डा: गोड्डा लोकसभा चुनाव प्रचार का कार्य गुरुवार को शाम चार बजे थम गया। इस बीच यहां पर मुख्य रूप से एनडीए के निशिकांत दूबे और इंडिया गठबंधन के प्रदीप यादव के बीच ही मुख्य मुकाबला होने की पूरी संभावना है। वैसे निर्दलीय अभिषेक झा भी जनता को अपने पक्ष में करने के लिए काफी पसीना बहाने का काम किया है।
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के गोड्डा जिले की बात करें तो यहां से बसंत राय, मेहरमा,सरौनी,मोतिया डुमरिया, ठाकुर गंगटी,महागमा, महेशपुर,पत्थरगामा,पोडैयाहाट विधान सभा क्षेत्र के डंडे सहित कई गांवों में ग्रामीण वर्तमान वर्तमान व्यवस्था से खुश दिखे। स्थानीय सांसद निशिकांत दूबे के कार्यों से संतुष्ट दिखे। यही नहीं पीएम मोदी पर अधिक विश्वास जताया।
ग्रामीण मांगरा मंडल,बिनोद यादव,अजय झा,रंजू देवी,संध्या देवी,संजीव पासवान,राजू सिंह,जवाहर यादव सहित कई लोगों का मानना है कि हम लोग कभी सपने में भी नहीं सोचे थे कि गोड्डा में रेल आयेगा। पहले दिल्ली,पटना,कोलकाता,रांची जाने के लिए भागलपुर या जसीडीह जाना पड़ता था। लेकिन अब गोड्डा से ही कई ट्रेन महानगरों के लिए खुलने लगी है। इससे हम लोगों को किराया भी कम लगने लगा और समय की बचत हो गई है। गोड्डा में बीते दस सालों में बहुत विकास का काम हुआ है। दुमका और भागलपुर से अधिक गोड्डा संसदीय क्षेत्र का विकास हुआ है। हम लोगों को अपने सांसद पर गर्व है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि बीते दस सालों में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन जिसमे टेलेंट है वह नौकरी ले रहा है। इस चुनाव में बेरोजगारी और महंगाई कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र में पीएम मोदी की देश की सुरक्षा और विकास के लिए काम कर सकते हैं।
पौड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से सावित्री देवी ने कहा कि गोड्डा में अडानी का पावर प्लांट है।लेकिन गोड्डा अंधेरे में है। साथ ही यहां के बेरोजगार युवाओं को इस कंपनी में नौकरी नहीं मिल रहा है। इस बार बदलाव जरूरी है। हम लोग स्थानीय नेता को ही इस बार चुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *