विद्यापति स्मारक समिति ने सरहुल सेवा शिविर का किया आयोजन

रांची: प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर विद्यापति स्मारक समिति के द्वारा कचहरी चौक पर सरहुल सेवा शिविर लगाया गया। सरहुल शोभायात्रा में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। लोगों में शरबत एवं चना का वितरण किया गया। सरहुल शोभायात्रा में आए लोगों को स्वागत के साथ ही सरहुल के नए फूल की फूलखोंसी की गई। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रकृति के पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर विद्यापति स्मारक समिति ने पूरे झारखंड वासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दी है। समिति ने बताया कि यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के अटूट रिश्ता को दर्शाता है और प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देता है। इस अवसर समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा ने कहा कि आज का पवित्र दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण दिन है। संयोग से आज के दिन ही सरहुल, ईद एवं नवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को मिल जुलकर आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ इन परम्पराओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी भी झारखंड की संस्कृति और रीति रिवाज को संरक्षित करने के लिए प्रेरित हो। इस मौके पर लेखानंद झा, बी के झा, अमरेंद्र मोहन झा, दिलीप झा, श्रेष्ठ नारायण झा, कमलाकांत झा, श्रीराम मिश्र, निर्भयकान्त झा, शिवराम झा, संजीव ठाकुर, रंजीत लाल दास, कृतेश झा, योगेश झा, अरुण कुमार खां, करमचंद यादव, सुरेश पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *