रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में दिव्यांग बच्चे को चढ़ने से रोका, तेजी से हो रहा वीडियो वायरल
रांची। रांची एयरपोर्ट मैं एक अजीब घटना सामने आई है रांची से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक दिव्यांग बच्चे को चलने से रोक दिया गया इस मामले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं इस मामले को लेकर डीजीसीए ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वही इंडिगो के कर्मियों का कहना है कि बच्चे की एक्टिविटी असामान्य लग रही थी जिससे विमान में बैठे दूसरे यात्रियों को भी परेशानी हो सकती थी। जबकि बच्चे के अभिभावक ने बताया कि बच्चे का व्यवहार सामान्य है। वही विमान में सफर करने वाले कई यात्रियों ने भी कहा कि बच्चे के विमान में यात्रा करने से कोई परेशानी नहीं है। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी इंडिगो के कर्मचारी बच्चे के माता पिता और बच्चे को छोड़कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। जब यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और इसकी निंदा की जाने लगी उसके बाद इंडिगो प्रबंधन ने बच्चे और उसके माता-पिता को दूसरी फ्लाइट से हैदराबाद भेजा साथ ही उनके होटल में ठहरने की भी व्यवस्था की।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)