केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बड़ा तालाब का निरीक्षण किया,दिए निर्देश
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने शनिवार को बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के पानी दूषित होने पर श्री सेठ ने रांची उपयुक्त को बुलाया और इसे अभिलंब ठीक करने को कहा। डीसी ने कहा कि इस तालाब की गंदगी को साफ करने के लिए जो मशीन की आवश्यकता है वह रांची नगर निगम के पास उपलब्ध नहीं है। इसकी कीमत 6 से 7 करोड रुपए है। इसपर केंद्रीय मंत्री ने सीसीएल के सीएमडी से बात कर सीएसआर फंड से सफाई करने वाली नई मशीन उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री ने उपयुक्त को अभिलंब कागजी प्रक्रिया पूरी कर सीसीएल के सीएमडी को देने का निर्देश दिया।
मंत्री श्री सेठ ने रांची झील समिति बचाओ अभियान समिति के लोगों से मिले एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
मौके पर रांची के उपायुक्त राहुल पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय, चुन्नू मिश्रा, मुकेश मुक्त, नंदू अरोड़ा, अमन जयसवाल सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)