उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के नेतृत्व में जनता दरबार का नियमित आयोजन, हाथों हाथ पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया
रांची: जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों और प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में यह पहल जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद आज दिनांक स्थापित करने का एक प्रभावी मंच साबित हो रही है। मंगलवार को राँची जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, म्यूटेशन, अतिक्रमण, और अन्य प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। आज नगड़ी में आयोजित जनता दरबार में स्वर्गीय इग्नूस तिर्की के पुत्र ने अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगड़ी ने तुरंत मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर प्रदान किया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए उनके पुत्र ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आम लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है।जनता दरबार में कई शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों के लिए अधिकारियों ने शीघ्र जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह पहल नागरिकों को उनके लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सीधे अधिकारियों तक पहुंचने का अवसर प्रदान कर रही है। यह कार्यक्रम हर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। नागरिक अपने नजदीकी कार्यालय में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते.



