सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

रांची: पवित्र सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है। सावन की पहली सोमवारी के दिन राजधानी रांची सहित अलग अलग जिले के शिवालय में शिवभक्तों ने बाबा को जलाभिषेक किया। वहीं राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में पहली सोमवारी पर सुबह से ही शिवभक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबा का जलाभिषेक करने शिवभक्त सुबह से ही कतार में खड़े हो गए थे। यहां पर रांची ही नहीं पूरे राज्य के अलग अलग जिले से शिवभक्त पूजा करने आते हैं। बहुत सारे भक्त स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर वहां से जल उठाते हैं और पहाड़ी मंदिर में बाबा का जलाभिषेक करते हैं। वहीं सुरक्षा की बात की जाय तो जिले के डीसी और एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। पूरे मंदिर परिसर में 44 स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। साथ ही दंडाधिकारी की प्रतिनियुकी की गई है। पहाड़ी मंदिर में एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। सभी प्रमुख स्थानों में सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *