सेल सैटेलाइट टाउनशिप में इस बार पूजा पंडाल होगा आकर्षक पौराणिक मंदिर के तर्ज़ पर

रांची: दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य शहर के अलग अलग जगहों पर चल रहा है। वहीं सेल सैटेलाइट टाउनशिप में इस वर्ष 33 वें दुर्गा पूजा एवं काली पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है I भारत सरकार की प्रतिष्ठित महारत्न इकाई सेल की रिहायशी टाउनशिप होने की वजह से यहाँ दुर्गा पूजा संभ्रांत, पारम्परिक एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाई जाती है I
इस बार पूजा पंडाल को आकर्षक पौराणिक मंदिर का भव्य स्वरुप दिया जा रहा है I पूजा पंडाल की ऊंचाई 50 फ़ीट एवं चौड़ाई55 फ़ीट है I प्रवेश द्वार पर दोनों ओर नक्काशीदार खम्भों की श्रृंखलाओं के ऊपर चौकोर अट्टालिकाएं बनाकर गोल गुम्बदों का आकर बनाया जा रहा है I मुख्य द्वार के सामने, छत और दोनों ओर अट्टालिकाओं के ऊपर सुन्दर आकृतियों की सजावट की जा रही है I गर्भगृह में माँ दुर्गा की 15 फ़ीट विशाल प्रतिमा के अनुरूप विभिन्न चित्रों एवं रंगो से साज-सज्जा का काम जोर शोर से चल रहा है I रांची के प्रसिद्द मूर्तिकार अजय कुमार पाल द्वारा विशिष्ट 3dप्रिंटिंग विधि से माँ दुर्गा की मूर्ति बनाई जा रही है I
दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान महाषष्ठी से लेकर दशमी तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकम, बच्चो के नृत्य एवं चित्रकारी, महिलाओं की रंगोली, गरबा डांडिया, धुनुची नृत्य एवं ढाक प्रतियोगिता जैसे अन्य कार्यक्रमों का बड़े स्तर पे आयोजन किया जाता है I महानवमी की रात्रि में भजन, झांकी एवं नृत्य से सुसज्जित जागरण का भी आयोजन किया जाता है I
यहाँ की दुर्गा पूजा में खाने पीने के लिए विशेष आकर्षण देखा गया है I भोजन स्टाल में पिज़्ज़ा-हट, ज़ेनिस्टा-इन, वॉक एवं अन्य प्रसिद्ध रेस्टोरेंट की भागीदारी रहती है I स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजकों द्वारा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है I अष्टमी एवं नवमी को महाभोग वितरण के दौरान करीब 6 हज़ार लोगो को भोग उपलब्ध कराया जाता है Iश्रद्धालुओं की भारी मांग को देखते हुए माँ दुर्गा की प्रतिमा रविवार (13/10/2024) तक दर्शन के लिए विराजमान रहेंगीI
इस वर्ष की दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यछ अनिल कुमार मिस्त्री, महासचिव आनंद त्रिवेदी एवं सचिन कुमार तथा कोषाध्यछ मिथिलेश कुमार सिंह हैं। इन के अलावा कमेटी में संजय परीडा, संजीव कुमार, बिष्णु कुमार दास,सुशील कुमार,राम रंजन चौधरी, सिबाशीष मुखर्जी, अवधेश प्रसाद, सोमनाथ कुमार, बसंत साहू, बबलू घोष, राम किशन, अमित मिश्रा, अभिषेक कुमार,मिलिंद वर्मा, आलोक मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मजूमदार जी,मनीष माधव,अजय प्रसाद, माणिक लोहार, योगेष पटेल, अनिकेत आनंदएवंसुरेश प्रसादकी भी विशेष भागीदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *