आईआईएम रांची में पंचायती राज विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन संपन्न
गणादेश,रांची : पंचायती राज विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची में चल रहे पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान पंचायत स्तर पर सुशासन और तकनीकी दक्षता बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने बताया कि सत्र में कृषि विभाग की चुनौतियाँ, आंगनवाड़ी केंद्रों की समस्याएँ, और पंचायत स्तर पर ई-गवर्नेंस के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों को बताया गया कि ई-गवर्नेंस से पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही कैसे बढ़ाई जा सकती है। साथ ही, Google Pilot GPT चेत और अन्य डिजिटल टूल्स के माध्यम से ऑनलाइन मार्केटिंग व डिजिटल प्रचार के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
प्रशिक्षण का संचालन आईआईएम रांची के प्रोफेसर श्वेता झा, सत्यम, अंबुज और कृष्ण ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती शशि किरण, एम. विभा सिन्हा और श्रीमती किरण सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती लक्ष्मी ने किया।
खूंटी जिला प्रमुख संघ के सचिव संतोष कुमार और उपाध्यक्ष श्रीमती नैली ने इसे अत्यंत लाभदायक व प्रेरणादायक बताया। यह कार्यक्रम पंचायती राज व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रहा है।



