बिहार के भागलपुर से जुड़े हैं झाखंड के खदान घोटाला के तार
रांचीः झारखंड के खदान घोटाले के तार भागलपुर से भी जुड़े हैं। संतालपरगना से सीधा भागलपुर के कनेक्शन की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार संताल के एक कद्दावर नेता के ईशारे पर अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा सोना की खरीदारी में लगाया जाता है। सबसे अधिक सोना की खरीदारी भागलपुर और कोलकाता से की गई है। अब ईडी कॉल डिटेल के आधार पर भागलपुर के सोना व्यापारियों खिलाफ कार्रवाई करेगा। सूत्रों के अनुसार ईडी के कई अफसर भागलपुर भी पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि अवैध कारोबार का मुख्य सरगना संंथाल परगना का एक दीवान परिवार था। उसके दो सहयोगियों निरंजन और भगत का कोलकाता आना-जाना लगा रहता था। अब ईडी भगत, दीवान और निरंजन के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के अंदर इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार अवैध राशि बिना टैक्स का भुगतान किए सोने की खरीदारी की जाती थी।

