बिरसा मुंडा के सार्धशती वर्ष पर भारत के प्रत्येक प्रांत में पहुंचेगी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का पवित्र मिट्टी
रांची: बिरसा मुंडा सार्धशती वर्ष के अंतर्गत अभाविप झारखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी जन्मस्थली उलिहातू की पवित्र माटी एकत्रित की जो आगामी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक (29 से 31 मई ,रायपुर) में बिरसा मुंडा की शौर्यगाथा को देश के कोने – कोने तक पहुँचाने हेतु कार्यकर्ताओं को भेंट की जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख प्रमोद राऊत जी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की यह जन्मस्थली सम्पूर्ण भारतवर्ष के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है । इस मिट्टी को भारत के प्रत्येक प्रांत में उनके संघर्ष एवं अंग्रेज के विरुद्ध लोहा लेने की हिम्मत प्रत्येक नागरिक को उनके जीवन से आत्मसात कराएंगी। उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध एक कड़ी लड़ाई लड़ते हुए अपने जनजातीय समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहर एवं विरासत को संजो कर रखने में उनकी महत्ती भूमिका रही। उन्होंने परंपरागत तीर धनुष के माध्यम से जिस प्रकार से अत्याधुनिक हथियार से युक्त अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी है वह वाकई में हम सबके लिए एक मार्गदर्शन एवं ऊर्जा का विषय है। बिरसामुण्डा जी केवल झारखंड के नही अपितु सम्पूर्ण देश के युवाओं के लिए आदर्श है , आज समाज मे जहां जहां अन्याय होगा देश का युवा बिरसा मुंडा जी से प्रेरणा लेकर उसका प्रतिकार करेगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरसा मुंडा के परिवार जनों के साथ झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री नीलेश कटारे जी,खेलो भारत के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष प्रताप जी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पुरोहित जी, प्रदेश मीडिया संयोजक गुड्डू राय जी, जिला संयोजक प्रकाश टूटी जी,पवन जी,रोशन ठाकुर जी,अशोक टूटी जी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

