देश की जनता ने मजबूत विपक्ष और कमजोर सरकार को चुना है…

गणादेश ब्यूरो,रांची

लोकसभा चुनाव 2024 में देश की जनता ने दस साल बाद खंडित जनादेश दिया है। किसी भी दल को अपने दम पर सत्ता बनाने के लिए बहुमत नहीं दिया है। सभी राजनीतिक दल को खुश करने लिए जनता ने मतदान में वोट किया है। या यूं कहे तो सभी राजनीतिक पार्टी एक साथ खुशियां मना रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी, कांग्रेस,राजद, सपा,जेडीयू, जेएमएम,टीडीपी, टीएमसी सहित कई छोटे छोटे दलों को खुश करने के लिए वोट किया है। लेकिन किसी एक दल को जादुई आंकड़ा छूने के लिए जनता ने वोट नहीं दिया। नतीजा इस बार खंडित जनादेश मिला है। ऐसी स्थिति में एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बनना मजबूरी है। गठबंधन की सरकार में देश का विकास नहीं नेताओं का विकास होता है। ऐसा नहीं की गठबंधन सरकार मे देश में विकास नहीं होता है। इससे पहले पीएम मोदी ने गठबंधन सरकार चलाया है।लेकिन उस समय बीजेपी को अकेले 370 सीटें थी। कोई भी ठोस फैसला देशहित में लेने से हिचकते नहीं थे। कई ऐतिहासिक फैसले पीएम मोदी ने लिए भी हैं। लेकिन18वीं लोकसभा में पीएम मोदी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार कोई ठोस फैसले नहीं ले पाएंगे। उन्हें अपने घटक दलों से सहमति लेनी पड़ेगी।
देश की जनता ने मजबूत विपक्ष और कमजोर सरकार बनाने का मौका दिया है। इस गठबंधन सरकार की किंगमेकर जेडीयू और टीडीपी होंगे। इसके अलावा अन्य छोटे छोटे क्षेत्रीय पार्टी होंगे जो समय समय पर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करेंगे। इसमें यदि पीएम मोदी सहमत नहीं हुए तो वैसी स्थिति में सरकार गिर जायेगी और मध्यावदी चुनाव की प्रबल संभावना बन जायेगी। इसके बाद यदि कांग्रेस भी सरकार बनाने का प्रयास करेगी तो आप समझ सकते हैं की फिर गठबंधन सरकार में क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *