पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम यात्रा में खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया शामिल हुए
खूंटी: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम यात्रा में खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया नेमरा पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि आज हमलोगों ने एक बड़े आदिवासी नेता को खो दिया है। झारखंड की जनता उनके संघर्ष को नहीं भूल सकती है। उन्होंने महाजनों, साहूकार, जमींदारों शोषण के खिलाफ लड़ कर अपनी पहचान बनायी थी।



