दरिंदा निकला पति, पत्नी को तलवार से काट डाला , सिर हो गया धड़ से अलग
रांचीः राजधानी रांची में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक पति ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। उसने अपनी पत्नी क काट डाला। पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया। यह सनसनी खेज घटना कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटु की है। सुकुरहुटु के रहने वाले मिनहाज अंसारी ने इस घटना को अंजाम दिया है। अपनी पत्नी जुलेखा खातून की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घंटे के अंदर मिनहाज को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने गांव में ही छिपा हुआ था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी हमेशा गलत व्यवहार किया करती थी। आए दिन विवाद से तंग आ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)