सुशील कुमार मोदी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया,बिहार ने एक सच्चा नायक खो दिया

पटना। राजधानी पटना के रवीन्द्र भवन सभागार में बिहार के पूर्व वरिष्ठ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। सभी अतिथियों द्वारा दिवंगत सुशील कुमार मोदी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर, श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल,दोनों उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष, नन्दकिशोर यादव, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, मंगल पाण्डेय, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पर्यटन मंत्री, प्रेम कुमार,विधायक, संजीव कुमार चौरसिया व पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को बिहार का दिग्गज व हर दिल अजीज नेता बताया। उन्होंने कहा कि जनसरोकार के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। वे हमेशा दिन रात लोगों के लिए काम करते थे।वहीं मूल्यों पर आधारित कार्य करने वाले नेता का आज हमें कमी खटकता है। उनके मृत्यु से बिहार ने एक सच्चा नायक खोया है! जिसकी अपूर्णीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *