जहाँ महिला विकसित वह देश खुशहाल : नैनी
अनूप कुमार सिंह।
पटना। लैंगिक समानता व डिजिटलाइजेशन विषय पर सेमिनार का आयोजन प्रेम युथ फाउंडेशन पटना की ओर से किया गया।सेमिनार का उद्घाटन फाउंडेशन के मध्यप्रदेश राज्य निदेशक नैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि घर से विश्व तक महिलाएं आज अपने को हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं। फिर भी उसकी सुरक्षा व संरक्षण को लेकर चिंता बनी रहती है। इसके लिए युवाओं को सामने आना चाहिए।उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनें। देश की सभी महिला स्वरोजगार के प्रति अग्रसर हों।आज महिला हर क्षेत्र में नाम कर रही हैं।उन्होंने महिलाओं के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।उन्होंने कन्या भूर्ण जाँच करने वाले जाँच घरों पर सख्त कार्रवाई की बात कहीं। फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रियंका ने कहा कि विधानसभा व लोकसभा में भी 50% महिलाओं का हक मिले। न बेटा को बेचे न दूल्हा खरीदें। दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ जन चेतना पैदा करना होगा।वहीं नेहा ने फेसबुक व्हाट्सएप पर निजी सूचना साझा न करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी पर भी भरोसा करना खतरे की घंटी है। सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो वायरल होने व तस्वीर वायरल होने की घटना आम बात हो गई है। वहीं फाउंडेशन स्वयंसेवक शैल परिहार ने महिला हेल्पलाइन के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही आगे भी सामाजिक मुद्दे पर इस तरह का सेमिनार आयोजित करने की बात कही। हर स्कूल कॉलेज में महिला हेल्प लाइन खोला जायेगा।वहीं संजना ने विस्तार से छात्राओं को समझाया कि आज वैश्विक स्तर पर महिलाएं स्थापित हो रही हैं। हमें अपने सुरक्षा का ख्याल रखना होगा। तो वही अर्चना कुमारी ने बताया कि आज दहेज प्रथा एक अभिशाप बन गया है।धन्यवाद ज्ञापन करन सिंह ने किया ।

