हाजत में बंद आरोपित ने लगाई फांसी,अस्पताल में मौत

कोडरमा: जयनगर थाना के हाजत में बंद एक मामले के आरोपित ने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दांपत्य विवाद (पति-पत्नी) में गुरुवार की रात उसे जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद पिकेट की पुलिस के द्वारा उन्हें जयनगर थाना लाया गया था, रातभर हाजत में रखा गया था। हाजत में ही उसने फांसी लगा ली। युवक का नाम विजय कुमार, उम्र 40 वर्ष, परसाबाद, जयनगर निवासी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *