झारखंड में तापमान 40 डिग्री के पार,सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम

रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश और वज्रपात के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। झारखंड में तेज़ गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि डालटेनगंज में तापमान 41.8 डिग्री, गढ़वा में 40.5 डिग्री, सरायकेला में 40.7 डिग्री और गुमला में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन बढ़ते तापमानों के चलते आम लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *