महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का सरेंडर, राजभवन के लिए रवाना हुए उद्धव
मुंबई : पिछले नौ दिनों से महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट का बुधवार देर शाम सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ समाप्त हो गया है। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव कर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उद्धव ठाकरे ने अपना इस्तीफा लेटर अनिल परब के द्वारा राजभवन भेजा है। इससे पहले उन्होंने कहा कि सीएम पद छोड़ने से मैं दुखी नहीं हूं। वहीं कांग्रेस नेता अनिल खेड़ा ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। भाजपा के कुकृत्यों को महाराष्ट्र की यह देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा।
आपको बतादें की सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था। फ्लोर टेस्ट उद्धव ठाकरे को बहुमत नहीं होने पर सरकार गिर जाती। उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले ही इस्तीफे की घोषणा कर दिया।
30 जून को भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा करेंगे। इसमें भाजपा के साथ शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुट उपस्थित रहेंगे। वहीं देर शाम शिंदे गुट के विधायक भी गोहाटी से गोवा पहुंच गए। गोवा से चार्टर्ड विमान से मुंबई जायेंगे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)