बाल मजदूरी उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
रांची:राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार अखिल भारतीय बचाव पुनर्वास अभियान 2.0 के तहत बाल मजदूरी उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन जनवरी से मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को श्रम अधीक्षक एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, खूंटी की अध्यक्षता में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के तहत कई दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट एवं गैरेज का निरीक्षण किया गया एवं बाल श्रम उन्मूलन संबंधी पोस्टर चिपकाए गए। श्रम अधीक्षक एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति बाल श्रम में दोषी पाया जाता है, तो उसे 50,000 रुपये का जुर्माना तथा छह माह की सजा या दोनों हो सकते हैं।
इस अवसर पर सभी दुकानदारों, रेस्टोरेंट एवं होटल संचालकों को जागरूक किया गया कि बाल मजदूरी कानूनी अपराध है और इससे बचना आवश्यक है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे बाल मजदूरी के किसी भी मामले की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)