समाजसेवी लंगो पाहन का निधान,पैतृक गांव कोलोमदा में हुआ अंतिम संस्कार
खूंटी : समाजसेवी लंगो पाहन का निधान हो गया। कुछ दिनों पहले लूं लगने के कारण वे बीमार हो गए थे। बीते शनिवार की शाम चार बजे रांची रिम्स होस्पीटल में उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही मुरहू क्षेत्र एवं शुभ-चिंतकों में शोक की लहर दोड़ गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोलोमदा:अ में पादरी ———के द्वारा संचालित दफ़न कार्य सम्पन्न किया गया ।वे अपने पीछे बिमार पत्नी एवं एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए।
दिवंगत नेता झारखंड पार्टी से शुरु कर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ कर आदिवासी – मुलवासी के लिए आवाज बुलंद करने वाले नेता समाज में कर्मठ एवं जुझारू नेता के लिए जाने जाते थे। फिलहाल आदिवासी मुंडा महासभा के सचिव पद में थे। इससे पहले आदिवासी संघर्ष मोर्चा, एवं आदिवासी सेंगेंल अभियान में जिला अध्यक्ष रहते हुए समाज के लिए अनेकों सराहनीय कार्य किया। दिवंगत लंगो पाहन के अंतिम संस्कार में मुरहू एवं दुर,दराज से सैकड़ों लोग भी शामिल हुए।
इधर दिवंगत के मृत्यु की खबर मिलते ही एक शोक सभा का आयोजन वयोवृद्ध नेता भोला पाहन की अध्यक्षता में आयोजित कर दिवंगत कि आत्मा को शांति मिले के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संबोधित करते हुए भोला पाहन ने कहा एक सच्चा और समर्पित समाज सेवी के चले जाने से समाज को छती हुई है। मार्शल बारला ने अपने संबोधन में कहा उनके कार्य की प्रेरणा श्रोत, हमेशा याद किया जयगा।दामु मुंडा ने कहा हमने समाज के लिए एक अच्छा अगुवा को को दीया।शोक व्यक्त करने वालोें में पूर्व मंत्री थियोडोर किण्डो, सनातन कंडिर,जोन पाहन, चैतन मुंडा,पतरस नाग, मार्शल बारला, दामु मुंडा,तड़कन मुंडा,लुकिंग मुंडाअशिस संगा आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

